उत्तराखंड में चुनाव रिजल्ट से पहले पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस ने कहा- ये कुख्यात हैं

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kailash Vijayvargiya Uttarakhand: Kailash Vijayvargiya reached Uttarakhand
Image: Kailash Vijayvargiya reached Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होने में महज कुछ ही समय बाकी है। इन दिनों प्रत्याशी मंदिर-मंदिर जाकर मत्था टेक रहे हैं। अपनी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है।

Kailash Vijayvargiya reached Uttarakhand

बात करें बीजेपी की तो चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा के लिए बीजेपी के ऑब्जर्वर कैलाश विजयवर्गीय देहरादून पहुंच चुके हैं। रविवार को दून पहुंचने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ बैठक की। सोमवार को बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय चुनाव रिजल्ट को लेकर चर्चा करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने के लिए सात मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधानसभा वार मतगणना की तैयारियों के लिए रणनीति बनेगी।

इस बैठक को पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के अलावा सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी व सभी विधानसभा प्रभारी भी बैठक में शामिल होंगे। चुनाव रिजल्ट से पहले कैलाश विजयवर्गीय की उत्तराखंड में एंट्री कई मायनों में अहम मानी जा रही है। दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ये भी कहा जाता है कि कैलाश विजयवर्गीय वही नेता हैं, जिन्हें विधानसभा चुनावों से पहले हुए कांग्रेस में तमाम घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार माना जाता है। अब कैलाश विजयवर्गीय के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने निशाना साधा है। उन्होंने विजयवर्गीय को कुख्यात बताया। गणेश गोदियाल ने कांग्रेस की तुलना बाघ से करते हुए कहा कि बाघ के सरहद पर आने से पहले की हलचल बीजेपी में देखी जा सकता है। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए पूरी तरह तैयार है।