Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: कुमाऊं में इलेक्ट्रिक रेल लाइन का सपना आखिरकार साकार हो गया। जी हां भोजीपुरा से लालकुआं के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का सफल ट्रायल किया गया है। रात करीब 10 बजे रेलवे संरक्षा आयुक्त लालकुआं स्टेशन पहुंचे। इसके बाद 65 किमी ट्रैक का सफल ट्रायल किया गया।
आपको बता दें कि कुमाऊं को जोड़ने वाले ट्रैक पर रेलवे कई सालों से इलेक्ट्रिक रेल चलाने की योजना पर काम कर रहा था। हाल ही में 65 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका था। ऐसे में अब ट्रायल का वक्त था। लालकुआं से भोजीपुरा 65 किलोमीटर की दूरी 45 मिनट में ट्रेन ने तय की। इस दौरान सीआरएस गाड़ी को 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। आपको बता दें कि इस रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम 2021 सितंबर में शुरू करवाया गया था। इसकी अनुमानित लागत 72 करोड़ रुपए है। मंगलवार को पूर्वोत्तर जोन के रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान और रेल प्रबंधक आशुतोष पंत इस ट्रैक का निरीक्षण करने भोजीपुरा से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ लालकुआं को रवाना हुए। उन्होंने किच्छा, पंतनगर के बाद लालकुआं में हुए विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह नक्शे का अवलोकन कर धरातल पर किए गए काम भी देखे गए। रेल संरक्षा आयुक्त ने विद्युतीकरण कार्य पर संतोष जताया है। इसके अलावा जो कुछ खामियां मिली उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। सफल ट्रायल के बाद जल्द भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को संचालित करने की अनुमति दे दी जाएगी।