उत्तराखंड चुनाव: BJP के बाद कांग्रेस ने खेला मास्टरस्ट्रोक, फील्डिंग सेट करने आ रहे हैं ये दिग्गज

जबसे बीजेपी संगठन के राष्ट्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय दून पहुंचे हैं, कांग्रेस की चिंता बढ़ी हुई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand assembly election: Bhupesh Baghel and Deepender Singh Hooda may come to Uttarakhand
Image: Bhupesh Baghel and Deepender Singh Hooda may come to Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के एग्जिट पोल्स किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत देते हुए नहीं दिख रहे। उत्तराखंड को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई है। एग्जिट पोल के नतीजे आने के साथ ही इन दोनों राजनीतिक दलों ने चुनाव के बाद के हालात के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने जहां निर्दलीयों से संपर्क साधा है तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। जबसे बीजेपी संगठन के राष्ट्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय दून पहुंचे हैं, कांग्रेस की चिंता बढ़ी हुई है। काउंटिंग को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उत्तराखंड में तैनात कर दिया है। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही, कांग्रेस के कुछ सांसद और अन्य नेता भी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भूपेश बघेल 10 मार्च को देहरादून पहुंचने वाले हैं। आगे पढ़िए

जबकि हरियाणा से कांग्रेस के सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा देहरादून पहुंच चुके हैं। कांग्रेस ने अपने सीनियर नेताओं को पार्टी के प्रत्याशियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जबसे एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के भीतर खलबली दिख रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी देहरादून में डेरा डाले हुए हैं। अब अपने नए नवेले विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस ने भी किलाबंदी शुरू कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह और कांग्रेस के ऑब्जर्वर मोहन प्रकाश देहरादून पहुंच चुके हैं। इन सभी को पार्टी प्रत्याशियों के बीच समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस उत्तराखंड के अपने विधायकों को राजस्थान में कैंप भी करवा सकती है।