उत्तराखंड चुनाव के बीच से बड़ी खबर ये है कि पर्व सीएम हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand assembly election result : Harish Rawat lost the election
Image: Harish Rawat lost the election

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं।

Harish Rawat lost the election

लालकुंआ सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस हरदा की अगुवाई में चुनाव लड़ रही थी। हैरानी की बात है कि हरदा 14 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए हैं। उधर टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को हराया है। इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को मात दी। इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का पहला रिजल्ट लोहाघाट सीट से सामने आया। यहां कांग्रेस के खुशाल सिंह ने जीत हासिल की है। खुशाल सिंह 5000 से ज्यादा वोटों से जीते हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। उधर बाकी सीटों पर अभी अलग अलग राउंड की काउंटिंग जारी है।