Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
धामी सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से हार गए हैं। उनको हराने का काम किया है हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने। जी हां अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीत गई हैं। बीजेपी के स्वामी यतीश्वरानंद इस सीट पर लगभग साढ़े 4000 वोट से हार चुके हैं। उधर पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। जिस लालकुंआ सीट से हरीश रावत लड़ रहे थे वहां बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस हरदा की अगुवाई में चुनाव लड़ रही थी। इस बार गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। ये पहला मौका है जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री दूसरी बार भी जीत हासिल की है। वहीं टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को हराया है। इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को मात दी। इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का पहला रिजल्ट लोहाघाट सीट से सामने आया। यहां कांग्रेस के खुशाल सिंह ने जीत हासिल की है। खुशाल सिंह 5000 से ज्यादा वोटों से जीते हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। उधर बाकी सीटों पर अभी अलग अलग राउंड की काउंटिंग जारी है।