उत्तराखंड चुनाव रिजल्ट: जसपुर से लगातार दूसरी बार जीती कांग्रेस

जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान ने जीत हासिल की है। ये लगातार दूसरी बार है, जब उन्होंने जीत हासिल की।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand assembly election result: uttarakhand election result adesh chauhan won jaspur seat
Image: uttarakhand election result adesh chauhan won jaspur seat

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड चुनाव इस बार भी बेहद रोचक हो चला है। इस दौरान कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं।

uttarakhand assembly election result 2022

उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने फिर से जीत हासिल की है। जसपुर से आदेश चौहान 4088 वोटों से जीत गए हैं।
धामी सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से हार गए हैं। उनको हराने का काम किया है हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने। जी हां अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीत गई हैं। बीजेपी के स्वामी यतीश्वरानंद इस सीट पर लगभग साढ़े 4000 वोट से हार चुके हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। जिस लालकुंआ सीट से हरीश रावत लड़ रहे थे वहां बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस हरदा की अगुवाई में चुनाव लड़ रही थी।
गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। ये पहला मौका है जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री दूसरी बार भी जीत हासिल की है।
टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को हराया है।
इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को मात दी।
लोहाघाट सीट से कांग्रेस के खुशाल सिंह ने जीत हासिल की है। खुशाल सिंह 5000 से ज्यादा वोटों से जीते हैं। बाकी सीटों पर अभी अलग अलग राउंड की काउंटिंग जारी है।