उत्तराखंड चुनाव रिजल्ट: राजपुर सीट पर BJP का राज, लगातार तीसरी बार मिली जीत

देहरादून राजपुर से बीजेपी प्रत्याशी खजान दास ने जीत हासिल की है। पढ़िए उत्तराखंड में अब तक कौन कौन प्रत्याशी जीता है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand assembly election result: uttarakhand election result khazan das won rajpur road seat
Image: uttarakhand election result khazan das won rajpur road seat

देहरादून: उत्तराखंड चुनाव इस बार भी बेहद रोचक हो चला है। इस दौरान कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं।

uttarakhand assembly election result 2022

देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से बीजपी प्रत्याशी खजान दास जीते। आपोक बता दें कि राजपुर रोड से खजानदास लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।
उधर ऋषिकेश से बीजेपी के कद्दावर चेहरे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2007, साल 2012, साल 2017 में भी उन्होंने ही जीत हासिल की थी।
उधर मसूरी से बीजेपी के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को 15189 वोटो से मात दी है।
उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने फिर से जीत हासिल की है। जसपुर से आदेश चौहान 4088 वोटों से जीत गए हैं।
धामी सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से हार गए हैं। उनको हराने का काम किया है हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने। जी हां अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीत गई हैं। बीजेपी के स्वामी यतीश्वरानंद इस सीट पर लगभग साढ़े 4000 वोट से हार चुके हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। जिस लालकुंआ सीट से हरीश रावत लड़ रहे थे वहां बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस हरदा की अगुवाई में चुनाव लड़ रही थी।
गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। ये पहला मौका है जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री दूसरी बार भी जीत हासिल की है।
टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को हराया है।
इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को मात दी।
लोहाघाट सीट से कांग्रेस के खुशाल सिंह ने जीत हासिल की है। खुशाल सिंह 5000 से ज्यादा वोटों से जीते हैं। बाकी सीटों पर अभी अलग अलग राउंड की काउंटिंग जारी है।