देहरादून में बीजेपी की धमक, अब तक 6 सीटों पर हासिल की बंपर जीत

देहरादून को देखें तो यहां से अब तक जितनी सीटों पर नतीजे आए हैं, वहां बीजेपी को जीत हासिल हुई है। आप भी पढ़िए
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Election Results: BJP wins 6 assembly seats in Dehradun
Image: BJP wins 6 assembly seats in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में देहरादून राजनीति का गढ़ बना हुआ था। देहरादून को देखें तो यहां से अब तक जितनी सीटों पर नतीजे आए हैं, वहां बीजेपी को जीत हासिल हुई है।

BJP wins 6 assembly seats in Dehradun

देहरादून के रायपुर से बीजेपी के उमेश शर्मा ने जीत हासिल की है।
इसके अलावा डोईवाला से बृजभूषण गैरोला भी जीत चुके हैं। बृजभूषण गैरोला पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के करीबी माने जाते हैं।
इसके अलावा देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से बीजपी प्रत्याशी खजान दास जीते। आपको बता दें कि राजपुर रोड से खजानदास लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।
उधर ऋषिकेश से बीजेपी के कद्दावर चेहरे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2007, साल 2012, साल 2017 में भी उन्होंने ही जीत हासिल की थी।
उधर मसूरी से बीजेपी के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को 15189 वोटो से मात दी है।
इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को मात दी।