उत्तराखंड चुनाव रिजल्ट: हरिद्वार सीट पर मदन कौशिक लगातार 5वीं बार जीते

उत्तराखंड चुनाव की हॉट सीट कही जाने वाली हरिद्वार में बीजेपी के कद्दावर चेहरे मदन कौशिक ने 5वीं बार चुनाव जीता है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Election Results 2022: uttarakhand election result madan kaushik won haridwar seat
Image: uttarakhand election result madan kaushik won haridwar seat

हरिद्वार: उत्तराखंड चुनाव इस बार भी बेहद रोचक हो चला है। इस दौरान कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं।

uttarakhand assembly election result 2022

हरिद्वार हॉट सीट पर बीजेपी के कद्दावर चेहरे मदन कौशिक ने जीत हासिल की है।ये पांचवी बार है, जब मदन कौशिश को जीत मिली है।
इस बार चुनाव में देहरादून की डोईवाला सीट हॉट सीट मानी जा रही थी डोईवाला से बीजेपी के बृजभूषण गैरोला ने जीत हासिल की है। बृजभूषण गैरोला पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के करीबी माने जाते हैं। उन्हें टिकट देने के पीछे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का हाथ माना जाता रहा है। आखिरकार त्रिवेन्द्र का फॉर्मूला काम कर गया और बृज भूषण की जीती हुई है। वैसे विधानसभा चुनावों में बीजेपी इस सीट से कभी हारी नहीं, बस उपचुनाव में एक बार इस सीट से बीजेपी हारी थी
देहरादून के रायपुर से बीजेपी के उमेश शर्मा ने जीत हासिल की है।
देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से बीजपी प्रत्याशी खजान दास जीते। आपको बता दें कि राजपुर रोड से खजानदास लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।
उधर ऋषिकेश से बीजेपी के कद्दावर चेहरे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2007, साल 2012, साल 2017 में भी उन्होंने ही जीत हासिल की थी।
उधर मसूरी से बीजेपी के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को 15189 वोटो से मात दी है।
उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने फिर से जीत हासिल की है। जसपुर से आदेश चौहान 4088 वोटों से जीत गए हैं।
धामी सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से हार गए हैं। उनको हराने का काम किया है हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने। जी हां अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीत गई हैं। बीजेपी के स्वामी यतीश्वरानंद इस सीट पर लगभग साढ़े 4000 वोट से हार चुके हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। जिस लालकुंआ सीट से हरीश रावत लड़ रहे थे वहां बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस हरदा की अगुवाई में चुनाव लड़ रही थी।
गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। ये पहला मौका है जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री दूसरी बार भी जीत हासिल की है।
टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को हराया है।
इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को मात दी।
लोहाघाट सीट से कांग्रेस के खुशाल सिंह ने जीत हासिल की है। खुशाल सिंह 5000 से ज्यादा वोटों से जीते हैं। बाकी सीटों पर अभी अलग अलग राउंड की काउंटिंग जारी है।