उत्तराखंड चुनाव की हॉट सीट कही जाने वाली हरिद्वार में बीजेपी के कद्दावर चेहरे मदन कौशिक ने 5वीं बार चुनाव जीता है।
चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!
देहरादून: उत्तराखंड चुनाव इस बार भी बेहद रोचक हो चला है। इस दौरान कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं.
हरिद्वार हॉट सीट पर बीजेपी के कद्दावर चेहरे मदन कौशिक ने जीत हासिल की है। खटीमा सीट से बीजेपी के सीएम कैंडिडेट पुष्कर सिंह धामी हारे, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी जीते डोईवाला से बीजेपी के बृजभूषण गैरोला ने जीत हासिल की है। देहरादून के सहसपुर से बीजेपी विधायक सहदेव पुंडीर फिर जीते इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है।देहरादून के रायपुर से बीजेपी के उमेश शर्मा ने जीत हासिल की है। देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से विनोद चमोली एक बार फिर जीतेदेहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से बीजपी प्रत्याशी खजान दास जीते।उधर ऋषिकेश से बीजेपी के कद्दावर चेहरे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। मसूरी से बीजेपी के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने बंपर जीत हासिल की है। टिहरी गढ़वाल की नरेन्द्र नगर सीट से बीजेपी के सुबोध उनियाल ने जीत हासिल की है उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने फिर से जीत हासिल की है। कांग्रेस की अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीत गई हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। वहां बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई है। गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं। टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। लोहाघाट सीट से कांग्रेस के खुशाल सिंह ने जीत हासिल की है। सल्ट विधानसभआ सीट से महेश जीना ने जीत हासिल की। उधम सिंह नगर की बाजपुर सीट से कांग्रेस के यशपाल आर्य ने जीत हासिल की हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश ने जीत हासिल की। पुरोला से निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गेश लाल ने जीत हासिल की।