उत्तराखंड चुनाव: लैंसडाउन से हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं हारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अनुकृति को राजनीति में लाने के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया था।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Anukriti Gusain Lansdowne Seat: Anukriti Gusain lost Lansdowne seat
Image: Anukriti Gusain lost Lansdowne seat

कोटद्वार: उत्तराखंड की लैंसडाउन सीट पर इस बार सभी की नजर थी। दरअसल इस बार इस सीट से बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं चुनाव लड़ रही थीं। अनुकृति को राजनीति में लाने के लिए हरक का हाईवोल्टेज सियासी बवाल भी देखने को मिला था। लेकिन अब लग रहा है कि उस बवाल का भी कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार अनुकृति गुंसाईं का हार का मुंह देखना पड़ा है।

uttarakhand assembly election result 2022

1- हरिद्वार हॉट सीट पर बीजेपी के कद्दावर चेहरे मदन कौशिक ने जीत हासिल की है।
2- खटीमा सीट से बीजेपी के सीएम कैंडिडेट पुष्कर सिंह धामी हारे, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी जीते
3- डोईवाला से बीजेपी के बृजभूषण गैरोला ने जीत हासिल की है।
4- देहरादून के सहसपुर से बीजेपी विधायक सहदेव पुंडीर फिर जीते
5- इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है।
6- देहरादून के रायपुर से बीजेपी के उमेश शर्मा ने जीत हासिल की है।
7- देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से विनोद चमोली एक बार फिर जीते
8- देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से बीजपी प्रत्याशी खजान दास जीते।
9- उधर ऋषिकेश से बीजेपी के कद्दावर चेहरे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने लगातार चौथी जीत हासिल की है।
10- मसूरी से बीजेपी के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने बंपर जीत हासिल की है।
11- टिहरी गढ़वाल की नरेन्द्र नगर सीट से बीजेपी के सुबोध उनियाल ने जीत हासिल की है
12- टिहरी विधानसभा सीट से बीजेपी के किशोर उपाध्याय ने जीत हासिल की है।
13- उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने फिर से जीत हासिल की है।
14- कांग्रेस की अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीत गई हैं।
15- पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। वहां बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई है।
16- गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं।
17- टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है।
18- लोहाघाट सीट से कांग्रेस के खुशाल सिंह ने जीत हासिल की है।
19- सल्ट विधानसभआ सीट से महेश जीना ने जीत हासिल की।
20-उधम सिंह नगर की बाजपुर सीट से कांग्रेस के यशपाल आर्य ने जीत हासिल की
21- हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश ने जीत हासिल की।
22- पुरोला से निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गेश लाल ने जीत हासिल की।
23- सोमेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 4940 वोट से जीतीं
24- हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश जीती।
25- ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंजीनियर रवि बहादुर ने 42172 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
26- कालाढूंगी से बीजेपी के बंशीधर भगत जीते
27-अल्मोड़ा की कपकोट सीट से भाजपा के सुरेश गढ़िया 4046 वोटों से कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को हराकर चुनाव जीत चुके हैं।
28-लैंसडाउन विधानसभा सीट से बीजेपी के दिलीप सिंह रावत जीते
29- देहरादून कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट सविता कपूर जीतीं।
30- चौबट्टाखाल से बीजेपी के सतपाल महाराज जीते
किच्छा सीट से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ जीते
31- श्रीनगर गढ़वाल सीट से बीजेपी के धन सिंह रावत जीते
32- खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार जीते
33- गंगोत्री सीट से बीजेपी के सुरेश चौहान जीते