Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना काल में टीचिंग, ट्रेनिंग से लेकर मनोरंजन तक सब मोबाइल फोन पर हो रहा है। वीडियो कॉलिंग का चलन बढ़ा है और इसी के साथ 'सेक्सटॉर्शन' के मामले में भी तेजी से बढ़े हैं।
उत्तराखंड में अब तक ऐसे कई केस सामने आए हैं, जिनमें अश्लील वीडियो कॉल कर पीड़ितों से बड़ी रकम ऐंठी गई। ताजा मामला नैनीताल का है। जहां एक युवती ने युवक को अश्लील वीडियो कॉल कर उससे रकम मांगी। युवक ने इनकार किया तो युवती वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक मल्लीताल क्षेत्र में रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवक ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके फेसबुक अकाउंट पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद युवती उससे मैसेंजर पर बात करने लगी। आगे पढ़िए
इसी बीच सोमवार रात युवती का वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल के दौरान ही युवती अचानक कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करने लगी। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पीड़ित युवक का कहना है कि अब युवती मैसेज कर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रकम मांग रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है। बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में 'सेक्सटॉर्शन गैंग' अब एक नए रूप में लोगों के सामने आ रहा है। इसमें पीड़ित के पास वीडियो कॉल आती है। कॉल अटैंड करते ही स्क्रीन पर अश्लील वीडियो या पिक्चर आ जाती है। बाद में गैंग पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगता है। सेक्सटॉर्शन से बचाव का तरीका यही है कि अनजान लोगों की वीडियो कॉल रिसीव न करें। फेसबुक पर आने वाले लाइव चैटिंग के विज्ञापन पर क्लिक न करें। अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट से दूर रहें।