Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: एक तरफ उत्तराखंड में चुनाव के बाद सीएम की तलाश शुरू हो गई है, तो दूसरी तरफ राजनीतिक हलकों में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कभी धामी, कभी सतपाल महाराज, कभी धन सिंह रावत, कभी रमेश पोखरियाल, कभी ऋतु खंडूरी तो कभी बिशन सिंह चुफाल के नाम पर चर्चा हो रही है।
अभी सवाल का जवाब भविष्य के गर्भ में ही छुपा है। सस्पेंस अभी भी बरकरार है..इस बीच दो ऐसे नाम हैं, जो आपको चौंका सकते हैं। एक खबर के मुताबिक बीजेपी होली के बाद उत्तराखंड में सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है। खबर है कि 19 मार्च को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के नए विधायकों की बैठक होगी। इस बेठाक में सीएम पद के लिए नाम फाइनल होगा। फिलहाल धआमी के नाम पर एकतरफा चर्चा चल रही है। उधर जीतने वाले विधायकों में धन सिंह रावत और सतपाल महाराज के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इस बीच दो ऐसे नाम हैं, जो आपको चौंका सकते हैं। कबताया जा रहा है कि अजय भट्ट और अनिल बलूनी के नाम पर भी पार्टी आलाकमान विचार कर रहा है। अजय भट्ट केंद्र सरकार में रक्षा और पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं। इसके अलावा अनिल बलूनी उत्तराखंड में पार्टी की मीडिया सेल के प्रमुख हैं। उधर उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं के मुताबिक, जीते हुए विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दरअसल बीजेपी ने धामी को ही सीएम फेस बनाया था लेकिन वो अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में बीजेपी सीएम के नाम अब क्या विचार करेगी, ये होली के बाद ही तय होगा।