उत्तराखंड मौसम समाचार: शहरों में पारा 30 डिग्री के पार, जानिए अगले 5 दिन के मौसम का हाल

अगले कुछ दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा, इस बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। पढ़िए Uttarakhand Weather News March 13
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather news: uttarakhand weather news for next 5 days 13 march
Image: uttarakhand weather news for next 5 days 13 march

चमोली: उत्तराखंड में अब तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। अगले कुछ दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा, इस बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। Uttarakhand Weather News March 13 मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है। शहरी क्षेत्रों जैसे देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, हल्द्वानी, श्रीनगर में अब धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। मार्च अभी आधा भी नहीं गुजरा और तापमान कुलांचे मारने लगा है। यहां आपको एक खास बता दें कि बीते 1 हफते में उत्तराखंड में पारा करीब 5 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इज़ाफा होगा। चटख धूप खिलने से तापमान बढ़ सकता है। दोपहर में आपको अब धीरे धीरे गर्मी और उमस महसूस हो सकती है। देहरादून में सर्वाधिक तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।