उत्तराखंड मे कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हार के बाद इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी और वरिष्ठ नेता दीपिका पांडे सिंह ने इस्तीफा दे दिया..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Congress Deepika Pandey resigns: Uttarakhand Congress co-in-charge Deepika Pandey resigns
Image: Uttarakhand Congress co-in-charge Deepika Pandey resigns

देहरादून: उत्तराखमड में रिजल्ट से पहले कांग्रेस की जीत के बड़े दावे हो रहे थे। तमाम एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहे थे। लेकिन रिजल्ट के दिन मानो तस्वीर ही पलट गई। उत्तराखंड में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी।

Uttarakhand Congress Deepika Pandey resigns

ऐसे में अब रिजल्ट के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी और वरिष्ठ नेता दीपिका पांडे सिंह ने इस्तीफा दे दिया। हार की जिम्मेदारी लेते हुए दीपिका ने कहा कि मैं उत्तराखंड सह-प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे रही हूं। ये जानकारी उन्होंने बकायदा ट्वीट के जरिए दी है, जिसके बाद से सियासी हलकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इस्तीफा देने की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा है ‘‘पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं।’’ आपको बता दें कि इस बार भी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में एकतरफा रहे। 47 सीटों पर विजयी होने के साथ ही बीजेपी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड में बंपर जीत हासिल की है। उधर सत्ता में वापसी के सपने देख रही कांग्रेस केवल 19 सीटें जीतने में सफल रही।