दिल्ली से उत्तराखंड सिर्फ 70 मिनट में पहुंचेंगे आप, शुरू होने वाली है डायरेक्ट फ्लाइट

Delhi से उत्तराखंड के Pantnagar Direct Flight के जरिए आप अब 70 मिनट में पहुंच सकेंगे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
delhi pantnagar direct flight: Direct flight to Delhi Pantnagar from March 27
Image: Direct flight to Delhi Pantnagar from March 27

नैनीताल: पंतनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पंतनगर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर की सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। दिल्ली से पंतनगर पहुंचने में तकरीबन एक घंटे 10 मिनट का समय लगेगा।

Delhi Pantnagar Direct Flight

इंडिगो का 72 सीटर विमान दिल्ली से उड़ान भर कर करीब एक घंटे दस मिनट में पंतनगर पहुंच जाएगा। अब तक दिल्ली से पंतनगर कोई भी सीधी फ्लाइट नहीं थी। इस विमान सेवा के शुरू होने से 2 सबसे बड़े फायदे होंगे। पहला तो यही कि उत्तराखंड और कुमाऊं में पर्यटन बढ़ेगा जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। तो वहीं यह फ्लाइट सेवा उन लोगों के लिए भी काफी सुविधाजनक साबित होगी जो कि कम समय में दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचना चाहते हैं। अब तक पंतनगर जाने के लिए देहरादून तक फ्लाइट लेने के बाद वहां से पंतनगर जाना पड़ता था। मगर अब दिल्ली से पंतनगर की सीधी फ्लाइट होने के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। आगे पढ़िए

वहीं जिन भी लोगों को कुमाऊं से दिल्ली सफर करना है वे लोग भी बेहद कम समय में सफर कर सकते हैं। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। दिल्ली से 72 सीटर विमान पंतनगर आएगा। पंतनगर से यही विमान यात्रियों को लेकर देहरादून जाएगा। देहरादून से यात्रियों को लेकर पंतनगर आएगा। वहीं पंतनगर से यात्रियों को लेकर फिर दिल्ली को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि इंडिगो कंपनी ने सभी रूटों के लिए किराया तय कर दिया है। यात्री किराया ऑनलाइन देख सकते हैं। पंतनगर से अब तक एयर इंडिया के विमान का संचालन होता है मगर एयर इंडिया की दिल्ली से पंतनगर की कोई सीधी विमान सेवा नहीं है।