Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में अब गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते कुछ महीनों से उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम बिगड़ रखा था जिस वजह से पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब मौसम में राहत है। मौसम पूरी तरह से खुल चुका है और जनजीवन वापस से पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कुछ दिनों तक उत्तराखंड में धूप खिली रहेगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं लेकिनव निचले क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। पहाड़ों में अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी और फरवरी में पहाड़ों में जमकर बर्फ गिर रही थी और अब पहाड़ों में चटक धूप खिलने से तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी के साथ जनवरी और फरवरी में खूब जबरदस्त बर्फबारी के कारण जमी हुई बर्फ भी पिघल रही है। बद्रीनाथ धाम से लेकर माणा तक हर जगह बीआरओ सड़क पर से बर्फ हटाने का काम कर रही है। आगे पढ़िए
दरअसल जनवरी और फरवरी में उत्तराखंड में हुई जमकर बर्फबारी के कारण पहाड़ों में बर्फ के बड़े बड़े पहाड़ खड़े हो गए थे और अब यह पहाड़ तेजी से पिघल रहे हैं जिस वजह से बीआरओ सड़कों को खोलने का काम कर रहा है। तापमान में कुछ राहत मिलने से पहाड़ में जनजीवन सामान्य होता हुआ नजर आ रहा है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग पर भी भारी बर्फ जमी हुई थी और अब उन बर्फ के पहाड़ों को काटने का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी से लेकर बदरीनाथ धाम तक 20 से 25 फीट के बड़े-बड़े ग्लेशियर सड़क पर आ गए थे जिनको साफ करने के काम में बीआरओ की टीम जुट गई है। जेसीबी मशीनों और स्नोकटर मशीन से बर्फ को साफ करने के काम में तेजी दिख रही है। बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर मनीष कपिल के मुताबिक सैकड़ों बीआरओ कर्मचारी और 2 दर्जन से भी अधिक मशीनें बर्फ साफ करने में जुटे हुए हैं। तो वहीं फूलों की घाटी, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत कई जगहों पर बर्फ पिघलने की भी खबरें सामने आ रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि होली तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो जाएगा।