लालकुआं में मिली हार से Harish Rawat पहले ही सदमे में थे, उस पर अब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष Ranjit Rawat ने उन पर टिकट बेचने का आरोप जड़ दिया है। देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Harish Rawat responded to Ranjit Rawat allegations
देहरादून: उत्तराखंड में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में सियासी घमासान तेज हो गया है। पहले की तरह इस बार भी हार का ठीकरा पूर्व सीएम हरीश रावत के सिर पर फूटा है।
Harish Rawat responded to Ranjit Rawat
लालकुआं में मिली हार से हरदा पहले ही सदमे में थे, उस पर अब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने उन पर टिकट बेचने का आरोप जड़ दिया है। कांग्रेस के भीतर मचा घमासान मीडिया की मार्फत लगातार बाहर आ रहा है तो वहीं ‘अपनों’ के विरोधी बयानों ने हरीश रावत को तोड़कर रख दिया है। टिकट बेचने के आरोप लगाए जाने से आहत पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द जाहिर किया। हरीश रावत ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस उन्हें निकाल दे। उन्होंने यह भी कहा कि होलिका दहन में हरीश रावत रूपी बुराई का भी कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए। आगे देखिए वीडियो
हरीश रावत ने कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है। और अगर वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है। जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है। जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है। आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो, तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है। यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति द्वारा और उसके समर्थकों द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा है। ऐसे में मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे। बता दें कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि रावत ने चुनाव में बड़े पैमाने पर टिकट बेचे। अब उन्हें आराम करना चाहिए। चुनाव में मिली हार के बाद हरीश रावत पर विरोधियों के हमले तेज हो गए हैं। देखिए वीडियो..