Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में कांग्रेस की किस तरह से हार हुई है, इस बात से दुनिया वाकिफ है। ऐसे में अब कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों का इस्तीफा मांगा गया है।
उधर खबर ये भी है कि कांग्रेस आलाकमान के फैसले से पहले ही गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक पत्र में लिखा है कि ‘‘प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं’’। आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव नतीजों में कांग्रेस को बुरी हार झेलनी पड़ी। नतीजों से पहले एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में कांग्रेस को मजबूत पार्टी के रूप में पेश किया जा रहा था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया है।