Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की संस्कृति के रंगों में रंगने के लिए तैयार हो जाइए। गाजियाबाद में चतुर्थ भव्य ग्वेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे। भव्य ग्वेल महोत्सव का आयोजन एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद के गढ़वाली रामलीला पार्क, सेक्टर 11, प्रताप विहार में किया जाएगा। शनिवार 26 मार्च से शुरू होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद देव पूजन, भजन कीर्तन और रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रविवार 27 मार्च को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में लोक गायक प्रकाश काहला, बिशन हरियाला, भुवन रावत, प्रियंका तिवारी, कौशल पांडे, चंदन फुलारा समेत कई लोक कलाकार हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड में गोलू देवता को न्याय देने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। गोलू देवता गोरिल, गोरिया, कंडोलिया तथा ग्वेल जू के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। गाजियाबाद में कुमाऊं सांस्कृतिक समिति द्वारा साल 2019 से ग्वेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रहते हैं तो कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पुण्य के भागी अवश्य बनें।