उत्तराखंड: मार्च में ही गर्मी ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, जानिए अगले 2 दिन मौसम का हाल

उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, छह डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा.. पढ़िए Uttarakhand Weather report 16 March
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather report: Uttarakhand Weather report 16 March
Image: Uttarakhand Weather report 16 March

देहरादून: उत्तराखंड में अभी ही गर्मियों का आगमन हुआ है और मार्च के प्रथम पखवाड़े में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 12 सालों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक इजाफा हुआ है।

Uttarakhand Weather report 16 March

जी हां, उत्तराखंड में टेम्परेचर सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पिछले पांच साल में पहली बार मार्च के पहले पखवाड़े में 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारे में उछाल बरकरार रहेगा।मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में चक्रवाती प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा हुआ है। इसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप भी खिल रही है। ऐसे में पिछले दो सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ है। दून समेत अन्य मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। जबकि, मंगलवार को यह 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो कि पांच साल में मार्च के पहले पखवाड़े में सर्वाधिक है।

इसके अलावा ज्यादातर इलाकों में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पिछले 12 साल में पहली बार पूरे पखवाड़े में तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पारे में इजाफे का कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में यह वृद्धि बरकरार रह सकती है। 20 मार्च के बाद पारे में मामूली गिरावट के आसार बताए जा रहे हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 17.4 है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 15.6 है। बात की जाए की यूएसनगर की तो यहां 32.0 अधिकतम तापमान और 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान चल रहा है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 11.7 दर्ज किया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। ये थी Uttarakhand Weather report.. पढ़ते रहिए राज्य समीक्षा