उत्तराखंड: होली पर 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम में आए बदलाव का असर दिखने लगा है। बुधवार को चमोली में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Chance of rain in 5 districts of uttarakhand
Image: Chance of rain in 5 districts of uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा पारा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो कि पिछले 5 साल में पहली बार हुआ है।

Uttarakhand Weather News 17 March

शुष्क मौसम के बीच मौसम विभाग ने आज कुछ पहाड़ी इलाकों में मुख्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। होली के दिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मैदानों में चटक धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती प्रवाह उत्तराखंड पहुंचने से मौसम में बदलाव आएगा। पर्वतीय जिलों में आज मौसम करवट बदल सकता है, हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। यहां चटख धूप खिली रहेगी। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना रहा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पहाड़ों में पारा चढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन पांच जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में मौसम में आए बदलाव का असर दिखने लगा है। बीती रात चमोली के दशोली विकासखंड में कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। काश्तकारों ने कृषि विभाग से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने और मुआवजा देने की मांग की है। मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में चक्रवाती प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा हुआ है। जिसके चलते मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। ऐसे में पिछले 2 हफ्ते में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।