मौसम में आए बदलाव का असर दिखने लगा है। अगले दिन मौसम कैसा रहेगा, पढ़िए Uttarakhand Weather News
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News Chances of rain in 5 districts
देहरादून: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा पारा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो कि पिछले 5 साल में पहली बार हुआ है। शुष्क मौसम के बीच मौसम विभाग ने आज कुछ पहाड़ी इलाकों में मुख्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
Uttarakhand Weather News 19 march
कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन पांच जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में मौसम में आए बदलाव का असर दिखने लगा है। मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में चक्रवाती प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा हुआ है। जिसके चलते मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। ऐसे में पिछले 2 हफ्ते में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आगे पढ़िए
आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। बीती रात चमोली के दशोली विकासखंड में कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। काश्तकारों ने कृषि विभाग से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने और मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि मैदानों में चटक धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती प्रवाह उत्तराखंड पहुंचने से मौसम में बदलाव आएगा। पर्वतीय जिलों में आज मौसम करवट बदल सकता है, हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। यहां चटख धूप खिली रहेगी। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना रहा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पहाड़ों में पारा चढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है।