देहरादून की वृंदा का प्रतिष्ठित कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में चयन, मिला 47 लाख का सैलरी पैकेज

वृंदा गुप्ता देहरादून की रहने वाली हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने वृंदा को 47 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्ति दी है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun vrinda Gupta Microsoft: Dehradun girl vrinda Gupta got 47 lakh salary package in Microsoft
Image: Dehradun girl vrinda Gupta got 47 lakh salary package in Microsoft

देहरादून: पौड़ी स्थित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी के छात्र साल दर साल नए कीर्तिमान बना रहे हैं। यहां से पढ़ कर निकले छात्र दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। अब यहां से एक और अच्छी खबर आई है। संस्थान में पढ़ने वाली वृंदा गुप्ता का अंतरराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में चयन हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने वृंदा को 47 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्ति दी है। वृंदा गुप्ता देहरादून की रहने वाली हैं। वह जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। उनका परिवार देहरादून के बल्लूपुर में रहता है। वृंदा के पिता पीके गुप्ता व्यवसायी हैं, जबकि माता रितु गुप्ता गृहणी हैं। वृंदा की पढ़ाई देहरादून में ही हुई है। उन्होंने साल 2016 में एन मैरी स्कूल से हाई स्कूल पास किया।

साल 2018 में उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वह जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी से बीटेक कर रही हैं। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. मनोज पांडा ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत छात्रा वृंदा का चयन 47 लाख के वार्षिक पैकेज पर अंतरराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में हुआ है। उन्होंने बताया कि वृंदा का इससे पहले लिंक्डइन में 23 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ था। कॉलेज के छात्र हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। संस्थान में छात्रों के प्लेसमेंट दर को बढ़ाने के उपाय व नीतियों की समीक्षा किए जाने के बाद अनेक कदम उठाए गए हैं। वृंदा के चयन पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वाई सिंह, कुलसचिव प्रो. वीएन काला, डीन एकेडमिक प्रो. एके गौतम, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर डॉ. अभिषेक गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी वृंदा को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।