उत्तराखंड में धामी रिटर्न्स, मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami: Pushkar Singh Dhami CM of Uttarakhand
Image: Pushkar Singh Dhami CM of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के बारे में मुख्यमंत्री बन गए हैं। 23 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमने आपको पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि धामी को भी सीएम बनाने पर बात बनी है। उत्तराखंड राज्य गठन के 21 वर्ष हो गए है। कोई भी सरकार बार-बार रिपीट नहीं हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने पुनः वापसी की है। ऐसे में उनको ही जिम्मेदारी पुनः सौंपना तथायोचित था। बीजेपी कार्यालय पर आयोजित विधानमंडल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर ही मोहर लगाई गई है। 23 मार्च को कार्यवाहक सीएम धामी ही 12वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखँड के अगले सीएम होंगे। ऐसी स्थिति में कोई एक विधायक उनके लिए सीट खाली करेगा। इसके 6 महीने के भीतर उपचुनाव होंगे और धामी के विधायक बनकर सदन में आना होगा। बीजेपी आलाकमान में धामी को लेकर किसी भी तरह का कनफ्यूजन नहीं है। उनकी इमेज को देखकर उन्हें एक बार फिर से मौका दिए जाने की बात कही जा रही है। इससे पहले धामी के लिए कई विधायक सीट खाली करने की बात कह चुके हैं। पिछली बार धामी ने उत्तराखंड के 11वें सीएम के रूप में शपथ ली थी। धामी खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक बने थे लेकिन इस बार चुनाव हार गए थे। ऐसे में सीएम को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो गया था। कई चेहरों को लेकर कई तरह की बातें कही गई लेकिन अब लग रहा है कि आखिरकार धामी के नाम पर ही मुहर लग गई है