पहाड़ के प्रदीप को देश भर से मिला प्यार, जानिए कैसी है इस मेहनती लड़के की जिंदगी

19 साल का pradeep mehra सुबह 8 से रात 12 बजे तक काम करता है। उसके बाद 10 किमी दौड़कर घर जाता है, ताकि फौज में भर्ती हो सके। आज पूरा देश प्रदीप के जज्बे को सलाम कर रहा है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Almora pradeep mehra  pradeep mehra video: life story of pradeep mehra of almora
Image: life story of pradeep mehra of almora

देहरादून: पहाड़ में पलायन पर चिंता तो जताई जाती है, लेकिन इसे रोकने के लिए कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे। अपने प्रदेश में पलायन की समस्या कितनी गंभीर है, इस बात का अंदाजा लोगों को कुमाऊं के प्रदीप मेहरा का वीडियो देखकर लगा।

life story of pradeep mehra of almora

साल का प्रदीप रात को 12 बजे नोएडा की सड़कों पर दौड़ लगा रहा था। फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने प्रदीप को बार-बार लिफ्ट का ऑफर दिया, लेकिन उसने मना कर दिया। मैक्डोनॉल्ड्स में काम करने वाला प्रदीप फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा है। फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने फेसबुक पोस्ट पर अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा के संघर्ष को साझा किया था। जिसके बाद प्रदीप सुर्खियों में है। वीडियो में प्रदीप ने बताया कि वह सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहा है। वह रोज दस किमी दौड़ता है।

यह उसका रूटीन है। उसे सुबह आठ बजे फैक्टरी जाना होता है। इसलिए सुबह दौड़ नहीं सकता। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है। भाई की रात की ड्यूटी होती है। उसे घर जाकर भाई के लिए खाना भी बनाना होता है। गांव में मां बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने उसकी मदद करनी चाही लेकिन प्रदीप ने साफ-साफ मना कर दिया। प्रदीप के वीडियो पर तमाम बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे प्रदीप में हौसला, जुनून, सकारात्मक विचार, आत्मविश्वास सब नजर आ रहा है। प्रदीप आप यूं ही संघर्ष जारी रखो। वीडियो वायरल होने के बाद देश भर से pradeep mehra को खूब प्यार मिल रहा है। उन्हें सेना में भर्ती के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी मिला है।