उत्तराखंड में ‘पुष्कर’ राज, 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, कैबिनेट में 3 नए चेहरे..पढ़िए पूरी डिटेल

Uttarakhand में Pushkar Singh Dhami ने new Chief Minister के रूप में शपथ ली। इस बार धामी कैबिनेट में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami: Pushkar Singh Dhami takes oath as Chief Minister with new cabinet
Image: Pushkar Singh Dhami takes oath as Chief Minister with new cabinet

देहरादून: बुधवार को देहरादून में हुए बड़े समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

Pushkar Singh Dhami takes oath as Chief Minister

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआईपी मेहमान मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।

Pushkar Singh Dhami New Cabinet Uttarakhand

जिनमें विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। इस बार धामी कैबिनेट में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं। धामी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर ढाई बजे शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले मंत्रिमंडल को लेकर असंमजस की स्थिति बनी रही।

बीजेपी ने पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी को स्पीकर बनाने की घोषणा की है। वह प्रदेश की पहली महिला स्पीकर होंगी। शपथ ग्रहण समारोह में सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए थे, तो वहीं रेखा आर्य परंपरागत पहाड़ी परिधान में पहुंची थीं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया। धामी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे। साथ ही केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं।