उत्तराखंड में आज से पड़ेगी ठंड, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट

प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़िए uttarakhand weather news report 24 march
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand weather news 24 march: uttarakhand weather news report 24 march
Image: uttarakhand weather news report 24 march

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान ने फिर उछाल भरी है। गर्मी पसीने छुड़ा रही है, हालांकि प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कल बर्फबारी हुई है।

uttarakhand weather news report 24 march

अगले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम मौसम में ठंडक बरकरार है। अब मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। आगे पढ़िए

जिससे चढ़ते पारे से राहत मिलने की उम्मीद है। आज राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग, नंदा देवी के साथ मानसरोवर यात्रा पथ में बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी, गंगोलीहाट, थल, धारचूला और इससे लगे क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई है। मौसम में पल-पल आ रहे बदलाव के कई साइड इफेक्ट भी दिख रहे हैं। मौसमी बीमारियों के चलते अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। बदलते मौसम में गले में खराश और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। साथ ही मौसम की हर अपडेट के लिए uttarakhand weather news report पढ़ते रहें।