उत्तराखंड में हिमस्खलन और वनाग्नि का अलर्ट, फिलहाल बर्फीले पहाड़ों और जंगलों में जाने से बचें

Uttarakhand में बदलते मौसम के चलते मध्य क्षेत्र में forest fire की घटनाएं बढ़ सकती हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने से बड़ा Avalanche हो सकता है। यात्रा पर निकलने वाले लोग सावधान रहें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand avalanche forest fire alert: Avalanche and forest fire alert in Uttarakhand
Image: Avalanche and forest fire alert in Uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही लोग सूटकेस पैक कर पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर निकलने लगे हैं। ऐसे लोगों के लिए एक जरूरी खबर है।

Avalanche and forest fire alert in Uttarakhand

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। खासकर बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले की यात्रा पर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान तेजी से बढ़ने के कारण इन दो जिलों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने से बड़ा हिमस्खलन हो सकता है। बदलते मौसम के बीच तापमान सामान्य से काफी अधिक पहुंचने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हिमस्खलन और वनाग्नि को लेकर अलर्ट जारी किया है। आगामी 27 और 28 मार्च के लिए जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की संभावना जताई गई है।

मध्य क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं सामने आ सकती हैं। तेजी से बढ़ता तापमान फसलों के लिए भी नुकसानदेह है। 36 डिग्री तापमान की वजह से फलों व सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है। उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। पिछले 48 घंटे में यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फायर स्टेशनों को सतर्क रहने को कहा है ताकि वनाग्नि से वनों का बचाव किया जा सके। वन विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में फायर लाइन स्थापित करने की सलाह दी गई है। जिन स्थानों में हिमस्खलन की संभावना है, वहां आसपास रहने वाले लोग भी सतर्क रहें। मौसम विभाग ने कहा कि इन दिनों पर्यटकों को भी जंगल और हिमालयी क्षेत्रों की ओर जाने से बचना चाहिए।