उत्तराखंड में अब भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, जानिए अगले 5 दिन के मौसम का हाल

शुष्क मौसम के बीच जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। वन विभाग को सतर्क रहना होगा। पढ़िए uttarakhand weather news report 26 march
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand weather news report 26 march: uttarakhand weather news report 26 march
Image: uttarakhand weather news report 26 march

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। कहीं धूप की तपिश पसीने छुड़ा रही है तो कहीं बारिश की फुहारों से मौसम में ठंडक बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। शुष्क मौसम के बीच गुरुवार को मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में शाम को अचानक ओलावृष्टि हो गई, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।

uttarakhand weather news report 26 march

मौसम विभाग ने आज से ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है, हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। बीते दिन देहरादून में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य इलाकों में भी पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। जिससे तापमान और गर्मी में इजाफा होने के आसार हैं। शुष्क मौसम के बीच जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने वन विभाग को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तरकाशी में वनों को आग से बचाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने वरुणावत पर्वत पर जाकर चीड़ की पत्तियों यानी पिरुल को इकट्ठा किया। पिरुल को जंगल में लगने वाली आग के लिए जिम्मेदार माना जाता है। जिले में जल संग्रहण के लिए छोटे-छोटे भी गड्ढे खोदे गए हैं, ताकि जंगलों में आग लगने की घटनाएं रोकी जा सकें। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।