Uttarakhand से UP Bihar Kolkata जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, 27 मार्च से संचालित होगी Kathgodam-Thakurnagar Special Train
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand to UP Bihar Kolkata Kathgodam-Thakurnagar Special Train
नैनीताल: उत्तराखंड से UP-बिहार-कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 27 मार्च से स्पेशल ट्रेन की शुरूआत हो रही है।
Uttarakhand to UP Bihar Kolkata Special Train
काठगोदाम से लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, कोलकाता और ठाकुरगंज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है 27 मार्च से काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है। काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन होगी। यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो कि काठगोदाम से लखनऊ, गोरखपुर छपरा, कोलकाता और ठाकुरगंज जाने का सोच रहे हैं। सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे।
Kathgodam-Thakurnagar Special Train Timings
चलिए आपको बताते हैं कि इस पूरे ट्रेन का शेड्यूल क्या रहेगा और कितने दिन में यह ट्रेन काठगोदाम से ठाकुरनगर पहुंचेगी। काठगोदाम-ठाकुरनगर 05030 स्पेशल ट्रेन 27 मार्च को सुबह 10 बजे काठगोदाम व 10:19 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन 11:10 बजे लालकुआं, 11:47 बजे किच्छा, 12:10 बजे बरेली सिटी, 01:02 बजे बरेली, शाम 05:10 बजे लखनऊ व रात 10:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन 28 मार्च को रात 01: 45 बजे छपरा, सुबह 05:10 पर बरौनी, 8:50 बजे कटिहार, 9:40 बजे कुमेदपुर, 10:42 बजे एकलाखी, 11:25 बजे मालदा टाउन, दोपहर 01:22 बजे रामपुर हाट, 02:37 बजे बोलपुर, शाम 4:00 बजे दानकुनी, 6:20 बजे कोलकाता, रात 8:30 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन वापसी 30 मार्च को उक्त रूटों से होते हुए तीसरे दिन काठगोदाम पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच तथा शयनयान श्रेणी के आठ कोच सहित कुल 15 कोच होंगे।