Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुड़की: हमारे समाज में आज भी लड़कों को लड़की की ‘ना’ का, उसकी असहमति का सम्मान करना नहीं सिखाया जाता। जिसका नतीजा यह होता है कि कई बार लड़की को अपनी अनिच्छा जाहिर करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
रुड़की की रहने वाली 22 साल की रमसा अंसारी के साथ भी यही हुआ। जन्मदिन के दिन ही रमसा के प्रेमी गुलबेज ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी लाश को एक सूटकेस में पैक कर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पकड़ा गया। पूछताछ में गुलबेज ने बताया कि वह रमसा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवार वाले नहीं माने। रमसा ने भी परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने से इनकार कर दिया था। यही बात गुलबेज को खल गई। गुरुवार शाम को उसने कलियर के एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया।
इसी दिन रमसा का बर्थडे भी था। गुलबेज मर्डर की पूरी प्लानिंग करके होटल आया था। वह अपने साथ एक सूटकेस भी लाया था। बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने गुलबेज रमसा को अपने साथ लेकर होटल के कमरे में गया। वहां केक काटने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। रमसा अंसारी सिर्फ 22 साल की थी। वो भगवानपुर के एक कॉलेज से बीकॉम कर रही थी। रमसा और गुलबेज के बीच 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन रमसा ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी से इनकार कर दिया था। जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दिन बेटी ने जन्म लिया था, वही उसका आखिरी दिन बन गया। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।