उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में CM धामी की स्ट्राइक, काम में ढीलाई पर शिक्षा निदेशक की विदाई

प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को निःशुल्क टैबलेट बांटे जाने थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसमें देरी की। यही देरी Seema Jaunsari की विदाई की वजह बनी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Education Director Seema Jaunsari: Uttarakhand Secondary Education Director Seema Jaunsari removed
Image: Uttarakhand Secondary Education Director Seema Jaunsari removed

देहरादून: शिक्षा निदेशक माध्यमिक सीमा जौनसारी की उनके पद से विदाई हो गई है। अब उनकी जगह राकेश कुमार कुंवर को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है।

Uttarakhand Secondary Education Director Seema Jaunsari removed

दरसअल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को निःशुल्क टैबलेट बांटे जाने थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसमें देरी की। यही देरी सीमा जौनसारी को पद से हटाए जाने की वजह बनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उठाए गए इस सख्त कदम से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर उनकी सरकार का विशेष फोकस रहेगा। इसी सिलसिले में सख्त रुख अपनाते हुए धामी सरकार ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक सीमा जौनसारी से उनका पदभार छीन लिया। गौरतलब है कि अपने पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को फ्री टैबलेट वितरित करने की घोषणा की थी। योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए धनराशि डीबीटी के जरिए सीधे पात्र विद्यार्थियों के खाते में डालने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई जिलों में यह धनराशि छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में सीधे डालने के बजाए प्रधानाचार्य के खाते में डाली गई। बाद में प्रधानाचार्य के खाते से ये धनराशि छात्रों के खाते में ट्रांसफर की गई। इससे योजना को लागू करने में देरी हुई। लापरवाही और ढिलाई के भी कई मामले थे, जिन्हें लेकर मुख्यमंत्री नाराज चल रहे थे। इस नाराजगी का नतीजा सीमा जौनसारी की विदाई के रूप में सामने आया। अब वो निदेशक अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण का कार्यभार संभालेंगी। जबकि उनके स्थान पर निदेशक अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण राकेश कुमार कुंवर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास कर रहे हैं। सरकार छात्र–छात्राओं को शिक्षा से जुड़ी हर जरूरी सुविधा मुहैया कराने की ओर गंभीरता से ध्यान दे रही है।