उत्तराखंड में महिलाएं भी बेचने लगी स्मैक, 4 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में अब महिलाएं भी स्मैक के धंधे में उतर गई हैं। Haridwar में पुलिस ने 4 लाख की smack के साथ Woman smuggler को arrest किया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haridwar women smuggler smack: Woman smuggler arrested with smack of 4 lakhs in Haridwar
Image: Woman smuggler arrested with smack of 4 lakhs in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। चरस, गांजा, स्मैक, अफीम, एलएसडी और न जाने क्या क्या अवैध कारोबार चल रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि अब महिलाएं भी स्मैक के धंधे में उतर चुकी हैं।

Woman smuggler arrested with smack in Haridwar

ऐसी ही एक खबर हरिद्वार से है..यहां स्मैक की तस्करी कर रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से करीब 4 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई है। महिला बरेली से स्मैक की तस्करी कर लाई थी। उसे ये माल आगे किसी और व्यक्ति को डिलीवर करना था। अब पुलिस उस शख्स की भी तलाश में जुट गई है। महिला ने बताया कि महिलाओं पर पुलिस ज्यादा शक नहीं करती है, इसलिए वो इस धंधे में उतर गई थी। उधर नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने ये संयुक्त कार्रवाई की। स्मैक ला रही महिला की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया था। रानीपुर क्षेत्र के रेगुलेटर पुल सलेमपुर के पास महिला को टीम द्वारा पकड़ लिया गया। 55 साल की महिला तस्कर ने अपना नाम दिलशादा बताया, जो कि पिरान कलियर की रहने वाली है। महिला के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत बाजार में 4 लाख के करीब बताई जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।