उत्तराखंड से है हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ का खास रिश्ता, यहीं हुई थी ऑस्कर जीतने की भविष्यवाणी

अभिनेता Will Smith की कुंडली देखकर ज्योतिषाचार्य Prateek Mishrapuri ने 2022 में उनको Oscar जैसा पुरस्कार मिलने की भविष्यवाणी की थी। जो कि सच हो गई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Will Smith: Will Smith Oscar win was predicted in Haridwar
Image: Will Smith Oscar win was predicted in Haridwar

हरिद्वार: इस साल की ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह के दौरान हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरी दुनिया विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। इस समारोह में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर अवार्ड-2022 से भी नवाजा गया।

Will Smith Oscar win was predicted in Haridwar

शानदार अभिनय के लिए मशहूर विल स्मिथ का उत्तराखंड के हरिद्वार से अटूट रिश्ता है। साल 2018 में वो हरिद्वार आए थे। धार्मिक परंपराओं और ज्योतिष विद्या पर अटूट विश्वास रखने वाले विल ने हरिहर आश्रम में रुद्राभिषेक और मां गंगा का पूजन किया। उन्होंने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्म कुंडली भी बनवाई थी। विल स्मिथ की हस्तरेखा और कुंडली देखकर ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने 2022 में उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने की भविष्यवाणी की थी। जो कि सच हो गई।

अभिनेता विल स्मिथ का भारत की धार्मिक मान्याताओं और परंपराओं पर अटूट विश्वास है। हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन और अभिनेत्री निकोल किडमैन के सुझाव पर विल स्मिथ हरिद्वार पहुंचे थे। डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी बताते हैं विल स्मिथ ग्रह नक्षत्रों के अनुसार पूजा करवाना चाहते थे। 2018 में वह हरिद्वार आए और कनखल स्थित हरिहर आश्रम में विल स्मिथ ने विशेष अनुष्ठान कराया। गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद विल स्मिथ ने अपना फिल्मी करियर जानने के लिए हस्तरेखा दिखाई और जन्म कुंडली भी बनवाई। ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी बताते हैं उनकी कुंडली में उस वक्त शुक्र की युति तुला राशि के अंदर थी। मंगल बहुत ज्यादा प्रबल था। उन्होंने विल स्मिथ को 2022 में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की बात बताई थी। तब से ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी अभिनेता विल स्मिथ के संपर्क में हैं। दोनों की लगातार बातचीत होती रहती है। Haridwar के Prateek Mishrapuri ने बताया कि अभिनेता Will Smith काफी विनम्र स्वभाव के हैं और स्वजनों के प्रति गहरा प्रेम रखते हैं।