Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी देहरादून में पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया है। यहां गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये पार पहुंच गई है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। जिससे जनता परेशान है।
गुरुवार को देहरादून में डीजल का दाम 93.71 रुपये प्रति लीटर रहा। जबकि पेट्रोल 100.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दामों में लगातार वृद्धि का असर आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं तो आने-जाने का खर्च भी बढ़ चुका है। दाम बढ़ने से ग्राहकों का ही नहीं डीलर्स का भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि उनका मार्जिन तेल की कुल बिक्री पर होता है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इसके अलावा आप दिए गए लिंक https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx पर जाकर भी पेट्रोल-डीजल के रेट जान सकते हैं।