Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। डीजीपी ने उत्तराखंड पुलिस के जवानों को बड़ी राहत दी है।
अब उत्तराखंड पुलिस के जवान व्हाट्सएप मैसेज के जरिये छुट्टी ले सकेंगे। इसे पुलिस वेलफेयर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को राहत देते हुए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल अब तक अगर पुलिस कर्मियों को छुट्टी लेनी पड़ती थी तो उनको पुलिस कार्यालय और थाने के चक्कर काटने पड़ते थे। जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब पुलिसकर्मियों को छुट्टी लेने के लिए थाने या सम्बंधित पुलिस कार्यालय में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब मात्र व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल सकेगी। DGP Ashok Kumar ने सभी जिलों में प्रभारियों और सेनानायक को बिना देरी इस व्यवस्था लागू करने के लिए निर्देश दिए है। इस फैसले के लागू होने से उन पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जिनको अपने पारिवारिक या व्यक्तिगत विषय में आकस्मिक रुप में छुट्टी लेने के लिए भटकना पड़ता था। अब उन्हें किसी भी जगह ड्यूटी से मात्र व्हाट्सएप मैसेज के जरिए छुट्टी मिलेगी। आगे पढ़िए
DGP Ashok Kumar का कहना है कि कभी-कभी पुलिस कर्मियों को इमरजेंसी में छुट्टी लेनी पड़ती है मगर छुट्टी अप्रूव नहीं हो पाती है। समय के अभाव के कारण पुलिस कर्मियों का अवकाश समय पर स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिस कारण उन्हें आवश्यक कार्यों की पूर्ति न होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ऐसा भी कई बार देखा गया है कि जब पुलिस कर्मचारियों को किसी इमरजेंसी जैसी हालात में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना टाइम नहीं होता कि वह अपने उच्च अधिकारियों के पास पेश होकर छुट्टी के एप्लीकेशन दे सकें ऐसे में उनको बहुत परेशानी होती है। इस समस्या का निदान करते हुए पुलिस वेलफेयर बेहतर करने की दिशा में नया राहत भरा बदलाव किया गया है। नए आदेश के मुताबिक संबंधित कर्मचारी अब किसी भी ड्यूटी जगह से अपने उच्चाधिकारियों को मात्र व्हाट्सएप मैसेज के जरिए छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं।