Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में भीषण गर्मी अमूमन अप्रैल लास्ट तक पड़ती है, और अप्रैल तक मौसम बड़ा सुहाना रहता है मगर इस बार तो मार्च में ही गर्मी ने सब के पसीने निकाल दिया। उत्तराखंड में लगातार चढ़ते पारे ने लोगों को परेशान कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है जिस वजह से गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिनों में मौसम में मामूली परिवर्तन होने की संभावना है। उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ के घाटी वाले शहरों में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं देहरादून में तापमान पसीने छुड़ा रहा है। दून में सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा तापमान है। देहरादून में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 35.5 रिकॉर्ड किया गया जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 26.4 रहा। वहीं मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 24.9, जबकि न्यूनतम सामान्य चार डिग्री अधिक 13.8 रहा। रुड़की में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 36.5 रहा । पारा बढ़ने के साथ ही लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। ऐसे में अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो उससे पहले अपने आप को अच्छी तरह से हाइड्रेट कर लें और छोटे बच्चों को कड़ी धूप में निकलने देने से बचें।