उत्तराखंड से गोवा, बेंगलुरु, वाराणसी जाने वालों के लिए खुशखबरी..शुरु हो रही है डायरेक्ट फ्लाइट

uttarakhand to Goa, Bangalore, Varanasi Khajuraho जाने वालों के लिए खुशखबरी है। Spicejet इन जगहों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
spicejet pantnagar goa flight: Spicejet Direct flights from Pantnagar to Goa  Bangalore  Varanasi
Image: Spicejet Direct flights from Pantnagar to Goa Bangalore Varanasi

नैनीताल: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अब उत्तराखंड से गोवा, हैदराबाद, बेंगलुरु, वाराणसी, खजुराहो जाने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड से इन जगहों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है।

Spicejet Direct flight Pantnagar to Goa, Bangalore, Varanasi

जी हां स्पाइसजेट को पंतनगर-मुंबई, पंतनगर-हैदराबाद, पंतनगर-बेंगलुरु, पंतनगर-गोवा, पंतनगर-वाराणसी, पंतनगर-खजुराहो के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। खासतौर पर अगर आप गोवा घूमने के शौकीन हैं, तो आपको अब वाया दिल्ली होकर नहीं जाना पड़ेगा। अब पंतनगर से आप सीधा फ्लाइट के जरिए गोवा जा सकते हैं। स्पाइसजेट मैनेजमेंट और पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच बीते कई दिनों से हवाई सेवा को लेकर मीटिंग का दौर चल रहा था। अब ये तय हो गया है कि गोवा, हैदराबाद, बेंगलुरु, वाराणसी, खजुराहो के लिए हवाई सेवा आठ अप्रैल से निर्धारित तौर पर शुरू की जा रही है। पंतनगर-खजुराहो फ्लाइट के अलावा सभी फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेंगी। आप भी सभी उड़ानों के शेड्यूल को स्पाइसजेट के ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने मीडिया को जानकारी दी कि स्पाइसजेट के उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को स्वीकृति मिल गई है। अब यात्रियों की सेवा करने की बारी है।आठ अप्रैल से शुरू होने वाली उड़ान सेवा में 78 सीट वाले विमान का इस्तेमाल होगा। इसका फायदा औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के साथ ही पूरे कुमाऊं की जनता को मिलेगा।