Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून वासियों के लिए एक जरूरी खबर है। खासकर वह लोग जो नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहते हैं। यहां क्षेत्र में स्थित नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम बदल दिया गया है।
नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को अब चौकी फव्वारा चौक के रूप में जाना जाएगा। पुलिस चौकी का नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी यह भी बताते हैं। दरअसल नेहरू कॉलोनी थाना और नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी के नाम में समानता थी। ऐसे में कई बार शिकायतकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती थी। वह समझ नहीं पाते थे कि शिकायत लेकर नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी जाएं या फिर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। आमजन की इसी समस्या को देखते हुए अब पुलिस चौकी का नाम बदलने पर सहमति बनी है। बीते 31 मार्च को अपराध गोष्ठी समीक्षा आयोजित हुई। जिसमें नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम बदलने का मुद्दा उठा। बैठक में नेहरू कॉलोनी चौकी का नाम बदलकर उसकी जगह पर चौकी फव्वारा चौक रखने पर सहमति बनी। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी देहरादून की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस तरह शहर की नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को अब चौकी फव्वारा चौक के तौर पर जाना जाएगा।