उत्तराखंड: जंगल में दो हाथियों के बीच हुई वर्चस्व की जंग, 1 हाथी की दर्दनाक मौत

Rajaji Tiger Reserve Park में दो Elephant के बीच में जमकर हुआ संघर्ष, इस संघर्ष में एक हाथी की मौत हो गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand raja ji park elephant fighting: Fight between two elephants in Rajaji Tiger Reserve Park
Image: Fight between two elephants in Rajaji Tiger Reserve Park

नैनीताल: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में दो हाथियों के बीच में जमकर संघर्ष हुआ।

Elephant Fighting Uttarakhand Rajaji Park

इस संघर्ष में एक हाथी की मृत्यु हो गई है जबकि दूसरा हाथी घायल हो गया है। दूसरे घायल हाथी का शव गौहरी रेंज की कुनाऊ बीट में मिला है। हाथी का शव मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रथम दृष्टि से आपसी संघर्ष की वजह से हाथी की मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और हाथी का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी भी पार्क प्रशासन द्वारा की जा रही है। वहीं संघर्ष में घायल दूसरे हाथी का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वन विभाग के कर्मी घायल हाथी की खोजबीन में लगे हैं। दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज में गश्त कर रहे वन कर्मियों को संदिग्ध परिस्थितियों में एक नर हाथी का शव मिला। उन्होंने तत्काल रुप से उच्चाधिकारियों को हाथी का शव मिलने की जानकारी दी। हाथी का शव मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली के मुताबिक हाथी की उम्र तकरीबन 30 वर्ष है। फिलहाल आपसी संघर्ष में घायल दूसरे हाथी की खोजबीन वन कर्मियों द्वारा की जा रही है।