देहरादून के बड़ासी ग्रांट में मायके से दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Elephant Attack in Dehradun Woman Dies in Hospital
देहरादून: थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने मायके से दूध लेकर वापस रेस्टोरेंट लौट रही थी, तभी रास्ते में खड़े हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Elephant Attack in Dehradun: Woman Dies in Hospital
जानकारी के अनुसार अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता, निवासी धनियाडी बड़ासी ग्रांट, मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे अपने मायके से दूध लेकर रेस्टोरेंट की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान गली में खड़े हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
कई पसलियां टूटने से हालत हुई गंभीर
हाथी के हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उनकी कई पसलियां टूट गई थीं। गंभीर हालत में उन्हें देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एयरपोर्ट-रायपुर मार्ग पर है रेस्टोरेंट
परिजनों के अनुसार अंजली गुप्ता का धनियाडी क्षेत्र में एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर रेस्टोरेंट है। वह मायके से दूध लेकर अपने रेस्टोरेंट की ओर जा रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हाथी की लगातार आवाजाही को लेकर चिंता जताई है और वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।