uttarakhand power corporation limited upcl ने भी लॉ ऑफिसर व एकाउंट्स ऑफिसर समेत तमाम पदों पर recruitment की कवायद शुरू कर दी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: uttarakhand power corporation limited upcl recruitment all detail
देहरादून: राज्य सरकार के गठन के बाद अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।
uttarakhand power corporation limited upcl recruitment 2022
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने भी लॉ ऑफिसर व एकाउंट्स ऑफिसर समेत तमाम पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। यूपीसीएल ने अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी यूपीसीएल में जॉब हासिल करना चाहते हैं तो इस मौके को हाथ से जाने ना दें। भर्ती संबंधी सारी जानकारी के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। सबसे पहले पदों के बारे में जान लेते हैं। यूपीसीएल ने यह भर्ती अकाउंट ऑफिसर के 15 पद, लॉ ऑफिसर के 2 पद, पर्सनल ऑफिसर के 8 पद, सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के 1 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 72, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल ट्रेनिंग के 7 पदों को भरने के लिए निकाली हैं।
uttarakhand power corporation limited upcl recruitment qualification
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होना जरूरी है। इसी तरह लॉ ऑफिसर के पद के लिए एलएलबी की डिग्री के साथ इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 5 साल का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
uttarakhand power corporation limited upcl recruitment age limit
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूपीसीएल की वेबसाइट upcl.org पर विजिट करें। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल 2022 है, इसलिए देर न करें। जल्द से जल्द आवेदन करें।