उत्तराखंड को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 5 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है, हालांकि जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। पढ़िए uttarakhand weather report 10 april
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand weather report 10 april: uttarakhand weather report 10 april
Image: uttarakhand weather report 10 april

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मैदानी जिले भीषण तपिश में झुलस रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है।

uttarakhand weather report 10 april

लगातार बढ़ रहे पारे के बीच मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 अप्रैल से बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि 13 तारीख तक तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है। 13 तारीख से भीषण गर्मी से निजात मिलेगी क्योंकि जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। साथ ही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में झमाझम बारिश होने की बात भी कही है। राज्य के शेष जिलों के पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

10 अप्रैल को सभी पर्वतीय जिलों में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 व 12 अप्रैल को भी राहत नहीं मिलेगी। सभी पर्वतीय जिलों में तेज गर्मी को लेकर रेड अलर्ट रहेगा। 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस तरह 13 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मैदानों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। जबकि पहाड़ों में 2000 मीटर से ऊपर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक जा सकता है। तापमान में बढ़ोतरी से वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। मौसम की जानकारी के लिए uttarakhand weather report जरूर पढ़ें.