Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाली युवती की शिनाख्त 19 साल की प्रिया के रूप में हुई। प्रिया का परिवार लालकुआं के घोड़ानाला क्षेत्र में रहता है।
रात लगभग 11 बजे प्रिया का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करीब 1 महीने पहले प्रिया के पिता का भी निधन हो गया था। घरवाले इस सदमे से उबरे भी नहीं थे कि अब प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार मूल रूप से लालकुआं नगर के वार्ड नंबर-2 का रहने वाला है। यह लोग 3 महीने पहले ही घोड़ानाला क्षेत्र में रहने के लिए आए थे। पिता की मौत के बाद 19 साल की प्रिया अपनी दीदी रेनू और जीजा संजू शर्मा के साथ रह रही थी। मृतक के जीजा संजू शर्मा ने बताया कि रात करीब 10 बजे पूरा परिवार साथ में खाना खा रहा था। तभी प्रिया अचानक वहां से उठकर अपने कमरे में चली गई। उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजन प्रिया को बुलाने उसके कमरे में गए, तो दरवाजा भीतर से बंद था। कुछ देर खटखटाने के बाद जब दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो वहां प्रिया पंखे के कुंडे से लटकी हुई मिली। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को बुलाकर प्रिया के शव को नीचे उतारा। 1 महीने के भीतर लगातार दो मौतों से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।