सतपाल महाराज के परिवार में खुशियों की दस्तक, बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति

रीवा रियासत की बेटी और Satpal Maharaj की छोटी बहू Mohena Singh ने बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी Suyash Rawat से हुई थी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
suyash rawat mohena singh son: Mohena Singh Suyash Rawat son born
Image: Mohena Singh Suyash Rawat son born

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर में खुशियों ने फिर दस्तक दी है। मंत्री सतपाल महाराज को एक बार फिर दादा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके छोटे पुत्र सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

Suyash Rawat Mohena Singh Story

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री रहीं रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और रीवा रियासत में चारों ओर खुशी का माहौल है। रीवा रियासत के लिए ये मौका बेहद खास है, क्योंकि लगभग 120 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को पुत्र संतान की प्राप्ति हुई है।

इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शार्दूल सिंह से हुई, जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थी। उन्होने दो पुत्रों को जन्म दिया। जिनमें बीकानेर के महाराजा पद्मश्री एवं ओलंपिक शूटर डॉ. करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे। उसके बाद लगभग 120 साल बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधू टीवी कलाकार और रीवा राजघराने की बेटी मोहिना सिंह जिनका विवाह 2019 को सुयश रावत से हुआ था। उनको पुत्र प्राप्ति का सौभाग्य मिला है। मोहिना सिंह के बड़े भाई दिव्यराज सिंह की भी वर्तमान में एक 4 साल की पुत्री है। महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव का कहना है कि यह रीवा रियासत के लिए सौभाग्य की बात है कि लगभग 100 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रीवा रियासत के इतिहास में पहले मोहिना की 2019 में विदाई और अब संतान प्राप्ति का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है। रीवा रियासत की बेटी और Satpal Maharaj की छोटी बहू Mohena Singh ने बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी Suyash Rawat से हुई थी।