Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
किच्छा: सच कहें तो अब बेटी के माता-पिता होने में डर लगता है। मासूम बच्चियों पर किस भेड़िये की बुरी नजर हो, कुछ कहा नहीं जा सकता। Udham Singh Nagar Kichha Calcutta farm case अब ऊधमसिंहनगर का ही मामला ले लें, यहां साढ़े तीन साल की मासूम संग दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरिंदगी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मासूम का ही मौसेरा भाई है। अपनी करतूत को छिपाने के लिए आरोपी ने लाश को डैम में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लाश बरामद कर ली। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है। घटना किच्छा क्षेत्र की है। यहां साढ़े तीन साल की मासूम अपने परिवार संग कलकत्ता फार्म क्षेत्र में रहती थी। गुरुवार दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका मौसेरा भाई उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच परिजनों को पता चला कि बच्ची को उसके मौसेरे भाई के साथ देखा गया है। जिसके बाद परिजन युवक के घर गए और उससे पूछताछ की, लेकिन युवक ने कुछ नहीं बताया। अनहोनी की आशंका से डरे हुए माता-पिता तुरंत कोलकाता फॉर्म चौकी पहुंचे। आगे पढ़िए
वहां बच्ची के गायब होने की सूचना दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही उसके माता-पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे देर शाम हिरासत में ले लिया। पूछताछ शुरू हुई तो युवक पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे वो ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। युवक ने बताया कि उसने हत्या करने के बाद शव को डैम में फेंक दिया। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, बाद में राज खुल जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बच्ची का शव डैम के किनारे झाड़ियों से बरामद किया। इधर बच्ची की मौत की खबर जैसे ही गांव वालों को मिली, वहां गम और गुस्से का माहौल बन गया। परिजन और ग्रामीण आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हुआ। बहरहाल पुलिस बच्ची के शव का पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।