IAS मंगेश घिल्डियाल पर PM मोदी को पूरा भरोसा, ड्रीम प्रोजक्ट के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

ias mangesh ghildiyal ने बदरीनाथ पहुंचकर वहां मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
ias mangesh ghildiyal: ias mangesh ghildiyal checked badrinath master plan
Image: ias mangesh ghildiyal checked badrinath master plan

चमोली: ias mangesh ghildiyal उत्तराखंड के युवाओं के आदर्श रहे हैं। पहले रुद्रप्रयाग और फिर टिहरी के डीएम के तौर पर सेवाएं देने वाले मंगेश घिल्डियाल अब केंद्र मे सेवाएं दे रहे हैं। वो पीएमओ में उप सचिव के पद पर तैनात हैं और वहां भी अपने काम की छाप छोड़ रहे हैं।

ias mangesh ghildiyal in badrinath kedarnath

इसके लिए उन्हें खास जिम्मा भी मिला है। बीते दिन उन्होंने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उप सचिव मंगेश घिल्डियाल बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और बदरीनाथ-केदारनाथ धाम का मास्टर प्लान के तहत विकास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। जिसकी वो समय-समय पर खुद मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएमओ की ओर से उप सचिव मंगेश घिल्डियाल को विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड भेजा गया। आईएएस मंगेश घिल्डियाल ने बदरीनाथ पहुंचकर वहां मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर, माणा बाईपास, बद्रीश व शेष नेत्र झील, अलकनंदा नदी तटों, साकेत तिराहा, अस्पताल, बस स्टेशन समेत आसपास के स्थलों का भी जायजा लिया।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत काम कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएल स्वामी ने बताया कि शेष नेत्र और बद्रीश झील को एक बड़ी झील के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके पास ही एक गार्डन भी बनाया जाएगा। जो लगभग अक्टूबर-नवंबर महीने तक तैयार हो जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के काम तीन चरणों में पूरे होने हैं। पहले फेज के तहत लेक फ्रंट डेवलेपमेंट, रीवर फ्रंट डेवलमेंट, एराइवल प्लाजा, सिविक एमिनिटी सेंटर, लूप रोड, अस्पताल का विस्तारीकरण और बीआरओ रोड का काम चल रहा है। दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास साइट डेवलपमेंट और तीसरे चरण में झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने हैं। उप सचिव ias mangesh ghildiyal ने प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। साथ ही मैन पावर और मशीनें बढ़ाते हुए समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।