Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा में बांग्लादेशी-रोहिंग्या लिंक भी सामने आया है।
देश की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए चुनौती बने बंग्लादेशी-रोहिंग्या शरणार्थियों ने उत्तराखंड की टेंशन बढ़ाई हुई है। नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ की आशंकाओं के बीच पुलिस सतर्क हो गई है। यहां पुलिस टीम रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाएगी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पंकज भट्ट ने कहा कि सीओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करेगी। बताया जा रहा है कि बीजेपी के एक नेता ने इस मामले में प्रार्थनापत्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था। इसी आधार पर मुख्यालय ने जिला पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इनके आने का कोई ठोस सबूत अभी तक पुलिस के पास नहीं है, लेकिन रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। जिलों के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन कराने को कहा गया है।
इसके अलावा पुलिस दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए धार्मिक जुलूसों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरत रही है। बीते दिन बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक धार्मिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता की जांच करेगी। इनामी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस अभियान चलाकर कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री या सिटीजन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा महिला सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए हर थाने में क्यूआरटी यानी क्विक रिएक्शन टीम गठित की जाएगी। यह टीम महिला संबंधी अपराधों की विवेचना करेगी। Nainital में पुलिस टीम Rohingya Muslims को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाएगी। समीक्षा बैठक में विधि विभाग के संयुक्त निदेशक हीरा सिंह राणा, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे।