खुफिया विभाग ने ही Uttarakhand में Rohingya की घुसपैठ का इनपुट दिया था.. Police verification drive में कई संदिग्ध मिले हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Police Rohingya verification drive in Nainital Almora
नैनीताल: कुछ दिन पहले उत्तराखंड में रोहिंग्या की घुसपैठ को लेकर खुफिया विभाग ने इनपुट दिया था। इस वजह से उत्तराखंड में पुलिस ने वैरिफिकेशन अभियान चलाया हुआ है। खबर है कि पुलिस का ये अभियान फिलहाल 10 दिन तक चलेगा। इस बीच नैनीताल और अल्मोड़ा से बड़ी खबरें हैं।
Police verification drive in Nainital
पहले नैनीताल की बात कर लेते हैं। यहां 21 मार्च को तल्लीताल इलाके में पश्चिम बंगाल के 3 संदिग्ध परिवार मिले। खास बात ये है कि इन लोगों का मकान मालिकों द्वारा वैरिफिकेशन भी नहीं करवाया गया था। पुलिस ने इन परिवारों की जांच शुरू कर दी है। बिना वैरिफिकेशन किराएदार रखने पर मकान मालिकों के खिलाफ 10-10 हजार का चालान किया है। नैनीताल में सीओ संदीप नेगी के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया गया। आगे पढ़िए
तल्लीताल पुलिस ने हरीनगर बूचड़खाना इलाके में जब वैरिफिकेशन अभियान चलाया तो पश्चिम बंगाल के 3 परिवार बिना वैरिफिकेशन के रहते मिले। मकान मालिक अब्दुल वहाब और मोहम्मद असगर का 10-10 हजार का चालान काटा गया है।
Police verification drive Almora
अल्मोड़ा में बाहरी लोगों के वैरिफिकेशन को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। यहां बिना सत्यापन के रह रहे बाहर के 8 लोगों का पुलिस ने चालान काटा। फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्ति मुजाहिद और नवाब यहांबिना सत्यापन के रह रहे थे। उधर भतरौंजखान में नसीम मंसूरी, सोनू सैनी और जावेद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है। आपको बता दें कि खुफिया विभाग ने उत्तराखंड में रोहिंग्या की घुसपैठ का इनपुट दिया था। इनपुट में ये भी था कि नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में गैर समुदाय के लोगों को योजना के तहत बसाए जाने से डेमोग्राफिक बदलाव भी आ गया है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस अलर्ट है।